गुरुवार, 28 मार्च 2019

इवेंटस्थान में होंगे म्यूजिकल इवेंट


देश-विदेश से जुटेंगे एक्सपट्र्स



जयपुर। फैडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स (एफओआरईएम) के एनुअल कन्वेंशन इवेंटस्थान में इस बार बीटूबी सेशन्स, म्यूजिकल इवेंट, अवॉड्र्स सेरेमनी सहित विभिन्न एक्टिविटीज होंगी। इवेंटस्थान का पांचवां सेशन 1 और 2 अप्रेल को आयोजित होने जा रहा है। कन्वेंशन का पहले दिन बीटूबी सेशन्स और प्री नेटवर्किंग मीट दिल्ली रोड स्थित होटल गुलमोहर में होंगे। वहीं कार्यक्रम के अंतिम दिन २ अप्रेल को सीतापुरा स्थित जेईसीसी में प्रदेश और देशभर सहित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इंवेट कंपनियों के रिप्रजेंटेटिव एवं बॉलीवुड सेलिब्रिटिज सहित कई फेमस पर्सनैलिटीज हिस्सा लेंगी।
एलिजाबेथ वाजक्वेज, लियोनार्डो कोरलिनी लेंगे हिस्सा : फोरम के अध्यक्ष हरप्रीत बग्गा ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन के दौरान कई टॉक शो का आयोजन भी किया जा रहा है, इसमें इवेंट इंडस्ट्री के समक्ष आ रही विभिन्न परेशानियों एवं विकास की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इनमें प्रमुख वक्ताओं में एलिजाबेथ वाजक्वेज, लियोनार्डो कोरलिनी, सुमन चेलानी, मोहम्मद मोरानी, प्रियंका मलिक, गौरव खन्ना, गीता सेमुअल, ऋतुराज खन्ना, हिमांशु शाह शामिल हैं, जो पार्टिसिपेंट्स से इंटरेक्शन करेंगे।
३३ कैटेगरीज में होंगे अवॉर्ड : फोरम के जनरल सेक्रेटरी मोहित माहेश्वरी ने बताया कि कन्वेंशन के लास्ट डे ३३ कैटेगरीज में अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। अंत में म्यूजिकल नाइट में हमिस्का अय्यर और तन्वी शाह की रंगारंग परफॉर्मेंस खास होगी।

मतदान के लिए निकाली जागरूकता रैली


गली-मोहल्लो में नारे लगाकर लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित





जयपुर। हरमाड़ा क्षेत्र के जयपुर-सीकर हाईवे स्थित मनीष सीनियर सैकेंडरी स्कूल में लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। स्वीप कार्यकर्ता फतह कंवर और अनुराधा गुर्जर ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। 
विद्यालय निर्देशक महावीर सिंह निठारवाल ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली में बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर 'सब काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो तथा 'जन-जन की यही पुकार-वोट डालना हम सबका अधिकारÓ के नारों के साथ गली-मोहल्लों में भ्रमण किया और मतदाताओं को जागरूक किया। इस मौके पर ऑर्डिनेटर मनीष निठारवाल, सुंदरलाल, कैलाश चंद, हेमराज, ताराचंद, भवानी सिंह, डिंपल शर्मा, मीरा देवी, कौशल्या देवी आदि उपस्थित रहे।
तिलक लगाकर किया स्वागत
हरमाड़ा स्थित मनीष सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में न्यूकमर्स स्टूडेंट्स का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय निदेशक महावीर सिंह निठारवाल ने बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि समाज में हमेशा बेटा-बेटी में भेदभाव किया जाता है। बेटी पर सभी रोक-टोक, पाबंदी लगाई जाती है, जबकि बेटे पर कोई रोक-टोक नहीं होती। बेटे को संस्कारविहीन करने में माता-पिता क ी अहम भूमिका होती है। इस दौरान समाजसेवी सुनील जैन ने कहा कि स्कूल का यह कदम सराहनीय है। 

दर्शकों ने देखा 'बिस्कुट का जादू'


जयपुर। रंगशीर्ष आर्ट एंड कल्चर रिसर्च सोसायटी की ओर से विश्व रंगमंच दिवस पर फागी के आस-पास सरकारी स्कूलों में नुक्कड़ नाटक 'बिस्कुट का  जादू' का मंचन हुआ। नाटक में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। लेखक दिनेश प्रधान ने बताया कि ग्रामीण बच्चों में अक्सर आयरन की कमी पाई जाती है, जिसका बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर बुरा असर पड़ता है। आयरन की कमी कैसे दूर हो, कौन से फल-सब्जी खाने से यह कमी दूर होगी, इस संबंध में नाटक में जानकारी दी गई। निर्देशक दिलीप भट्ट ने बताया कि नाटक में शंकर पारीक, सचिन भट्ट, ऋषभ शर्मा, कनिष्क प्रधान और पुनीत शर्मा आदि ने अभिनय किया। 

शहरीकरण और भविष्य की संभावनाओं पर हुई चर्चा



जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी के समाजशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित नगरीय रूपांतरण मुद्दे और चुनौतियों विषय पर आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की शुरूआत नगरीकरण के मुद्दे और शासन विषय पर आयोजित तकनीकी सत्र से हुई। इस सत्र की अध्यक्षता प्रो. राजीव गुप्ता व सह अध्यक्षता प्रो. मधु नागला ने की। सत्र में मुख्य वक्ता स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक रंजन ने शहर में संपोषणीय शहरी विकास की योजना बताते हुए नागरिकों के कर्तव्यों को बताया। साथ ही स्मार्ट सिटी के आयाम जैसे स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट कचरा निस्तारण, स्मार्ट कॉलोनी के बारे में जानकारी दी। इस सत्र में कई शोधार्थियों ने स्मार्ट सिटी में सुरक्षा प्रबंधन, संपोषणीय विकास, शहरों में अनाधिकृत कॉलोनियां, पर्यावरण पर शहरीकरण का प्रभाव आदि विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए। कॉन्फ्रेंस का अगला सत्र 'शहरीकरण और भविष्य की संभावनाएंÓ विषय पर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रो. प्रियंका शर्मा ने की।

सेमिनार में बैंक ऑडिट की दी जानकारी



जयपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के जयुपर चैप्टर की ओर से बुधवार को सीए मेंबर्स के लिए बैंक ऑडिट सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में दिल्ली से आए सीए अकेश व्यास ने बैंक ऑडिट को लेकर सीए मेंबर्स को जानकारी दी। उन्होंने सीए मेंबर्स को मेमोरेंडम ऑफ चैंजेज (एमओसी) और रिपोर्ट तैयार करने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरबीआई के नियमों के अनुसार प्रत्येक बैंक व उनकी शाखाओं की ऑडिट होना जरूरी है, जो केवल चार्टर्ड अकाउंटेंट के द्वारा ही की जा सकती है। देशभर में इसकी शुरूआत 1 अप्रेल से होगी।
वहीं बड़ौदा से आए सीए नयन कोठारी ने ऑडिट के दौरान कस्टमर खातों में गड़बड़ी पहचानने के बारे में सीए मेंबर्स को गाइड किया। जयपुर संस्थान के चेयरमैन सीए लोकेश कासट ने बताया कि सेमिनार में करीब 1000 सीए मेंबर्स ने भाग लिया। इस दौरान आरबीआई की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों की भी जानकारी सीए मेंबर्स को दी गई। जयपुर शाखा के सचिव सीए कुलदीप गुप्ता ने बताया कि शहर में पहली बार सीए मेंबर्स को बैंकिंग साफ्टवेयर फिनेकल के उपयोग को लेकर एक स्पेशल सेशन भी रखा गया। इसमें स्वप्निल अग्रवाल और सीए पुनीत मूंदड़ा ने जानकारी साझा की।

किताबों को अपना मित्र बनाएं


जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ लॉन्ग लर्निंग में कॉफी विद प्रोफेसर कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएलएल के निदेशक डॉ. जयंत सिंह ने प्रो. रमेश अरोड़ा का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की संयोजिका लोक प्रशासन विभाग की असिस्टेंट प्रो. डेजी शर्मा ने प्रो. रमेश अरोड़ा से उनके जीवन, बचपन, प्रोफेशन के बारे में कई सवाल किए। प्रो. अरोड़ा ने बताया कि जब वे पहली बार अंग्रेजी में डिबेट कर रहे थे, तब उन्हें अपने अनुभव से पता चला कि आत्मविश्वास के लिए खुद पर आश्रित रहना चाहिए। हमें अपना दीपक स्वयं बनना चाहिए।
सोने से पहले पढ़ें अच्छी किताब : प्रो. अरोड़ा ने छात्राओं को एक लाइन में जीवन का सार बताते हुए कहा कि जिंदगी में एक बैकअप प्लान जरूर होना चाहिए। किताबों को अपना मित्र बनाएं और प्रयास करें कि रोज रात को सोने से पहले एक अच्छी किताब जरूर पढ़े। फिजिकली, मैंटली, इमोशनली, फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग रहना ही जीवन का सार है। 

शिविर में बताई एक्यूप्रेशर ट्रिक




जयपुर। अवेयर इंडिया नेशनल डवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क एक्यूप्रेशर और ज्योतिष शिविर का आयोजन किया गया। संस्था फाउंडर डॉ. अंजलि स्वामी ने बताया दो दिवसीय शिविर में लोगों को हेल्थ सबंधी और ज्योतिष सबंधी जानकारी दी गई।