जयपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के जयुपर चैप्टर की ओर से बुधवार को सीए मेंबर्स के लिए बैंक ऑडिट सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में दिल्ली से आए सीए अकेश व्यास ने बैंक ऑडिट को लेकर सीए मेंबर्स को जानकारी दी। उन्होंने सीए मेंबर्स को मेमोरेंडम ऑफ चैंजेज (एमओसी) और रिपोर्ट तैयार करने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरबीआई के नियमों के अनुसार प्रत्येक बैंक व उनकी शाखाओं की ऑडिट होना जरूरी है, जो केवल चार्टर्ड अकाउंटेंट के द्वारा ही की जा सकती है। देशभर में इसकी शुरूआत 1 अप्रेल से होगी।
वहीं बड़ौदा से आए सीए नयन कोठारी ने ऑडिट के दौरान कस्टमर खातों में गड़बड़ी पहचानने के बारे में सीए मेंबर्स को गाइड किया। जयपुर संस्थान के चेयरमैन सीए लोकेश कासट ने बताया कि सेमिनार में करीब 1000 सीए मेंबर्स ने भाग लिया। इस दौरान आरबीआई की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों की भी जानकारी सीए मेंबर्स को दी गई। जयपुर शाखा के सचिव सीए कुलदीप गुप्ता ने बताया कि शहर में पहली बार सीए मेंबर्स को बैंकिंग साफ्टवेयर फिनेकल के उपयोग को लेकर एक स्पेशल सेशन भी रखा गया। इसमें स्वप्निल अग्रवाल और सीए पुनीत मूंदड़ा ने जानकारी साझा की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें