कहीं डिम लाइट तो कहीं होगा कैंडल लाइट डिनर
जयपुर. 2007 में ऑस्टे्रलिया से शुरू हुए 'अर्थ आर को हर साल दुनियाभर में सराहना मिलती है। बिजली के महत्व और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से शुरू हुए इस अभियान से पिछले साल 187 देशों ने हिस्सा लिया। इस बार 30 मार्च को शाम 8.30 से 9.30 बजे तक 'अर्थ आर मनाया जाएगा। जिसमें शहर के होटल्स अपनी भूमिका दर्ज कराने की तैयारियों में जुट गए हैं।
'एसी ऑफ, बसंत ऑन
आइटीसी राजपूताना के जनरल मैनेजर शेखर सावंत ने बताया कि 'अर्थ आर मनाने के लिए कॉफी शॉप की लाइट बंद कर दी जाएंगी। इस दिन हम लॉबी की लाइट्स डिम करते हैं और रंगोली बनाते हैं। आर्य निवास हॉस्पिटेलिटी के जीएम तरुण बंसल ने बताया कि अर्थ आर के लिए होटल्स में नोटिस लगाया जाएगा। पब्लिक एरिया लाइट्स को रिड्यूस कर दिया जाएगा। साथ ही 'एसी ऑफ, बसंत ऑन की टेगलाइन को प्रमोट करेंगे। इसके जरिए हम गेस्ट्स को रिक्वेस्ट करेंगे कि शाम के वक्त खिड़की खोलकर गार्डन में निकलें। होटल क्लैरियन बेला कासा के जनरल मैनेजर अनिल मलिक ने बताया कि उस एक घंटे में पूरा होटल ब्लैक आउट रहेगा। इसके लिए गेस्ट्स को लैटर जारी कर इंफॉर्म करेंगे। इसके तहत रूम्स की लाइट्स को कम कर दिया जाएगा। साथ ही रेस्टोरेंट में कैंडल लाइट डिनर ऑर्गेनाइज किया जाएगा। होटल क्राउन प्लाजा के जनरल मैनेजर विश्वप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि अर्थ आर मनाने के लिए इमरजेंसी लाइट्स को छोड़कर पूरा होटल ब्लैकआउट कर देंगे। हर साल इसमें योगदान दिया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें