शुक्रवार, 29 मार्च 2019

कलाकार ताजा करेंगे पुरानी यादें


जयपुर  राज कपूर, राज कुमार, राजेन्द्र कुमार, राजेश खन्ना जैसे कलाकारों के गीतों को शहर के कलाकार फिर से ताजा करेंगे। बालोदिया डायमंड ऑर्केस्ट्रा की आेर से 7 अप्रेल को महाराणा प्रताप सभागार में १०४वां बॉलीवुड गोल्डन एेरा स्टेज शो आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक मोहन कुमार बालोदिया ने बताया कि रश्मि बालोदिया, राजीव सक्सेना, नवनीत कोठारी, नागेश भटनागर, लोकेश पुराहित, बेला माथुर, नीना सक्सेना, नुपूर भटनागर, राजीव माथुर और बाल कलाकार आदित्य अग्रवाल और आरव अग्रवाल प्रस्तुतियां देंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें