शुक्रवार, 29 मार्च 2019

फोक और सूफी म्यूजिक की खुशबू


महादेवन के साथ नीति मोहन और दलजीत दोसांझ ने की प्रशंसा
सिंगिंग रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार्स' में नजर आया 
जयपुर का 'स्वराग बैंड'



जयपुर   'जब आवाज को मिलेगा जनता का प्यार, तो उठेगी हर दीवार।  इस थीम को रिप्रजेंट करने वाले सिंगिंग रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार्स में भी जयपुर के बैंड के लिए जैसे ही दीवार उठी, वैसे ही यशराज फिल्म्स के लिए गाने का ऑफर मिल गया। शो के लाइव ऑडिशन में म्यूजिक डायरेक्टर शंकर महादेवन ने जयपुर के म्यूजिकल बैंड 'स्वराग की न केवल जमकर तारीफ की, बल्कि एक फिल्म के लिए गाना भी ऑफर कर दिया। शंकर ने एक  दिन पहले ही यह गाना यशराज स्टूडियो में रिकॉर्ड भी कर लिया है। जयपुर आए बैंड के लीड सिंगर आसिफ खान ने बताया कि म्यूजिक इंडस्ट्री के  दिग्गजों के सामने परफॉर्म करना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। महादेवन ने न केवल हमारे साथ गाना गाया, बल्कि वहां मौजूद लोगों के बीच हमें एक फिल्म का गाना भी ऑफर कर दिया। शो में महादेवन को ब्रेक देवता के नाम से जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने हम से पहले अख्तर ब्रदर्स, हेमंत ब्रिगेडियर्स, दिलजोत कव्वाली गु्रप और अंकिता कुंडू को भी फिल्मों में गाने का अवसर दिया है।

एलबम बनाने की ख्वाहिश

आसिफ ने बताया कि बचपन से ही हमारा ताल्लुक म्यूजिक से रहा है। हमने वालिद उस्ताद  महमूद खान से संगीत की बारीकियां सीखी। इस बैंड में मेरे भाई आरिफ खान सितार पर साथ देते हैं। हम देशभर में ट्रेवल करते हैं और फोक और सूफी म्यूजिक की खुशबू को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे गु्रप का प्रयास है कि एक एलबम तैयार किया जाए, इस शो के बाद हम एलबम पर काम शुरू कर देंगे।

राजस्थानी फ्लेवर की तलाश थी

शो के दौरान महादेवन ने कहा था कि 'मैं यशराज फिल्म्स के लिए एक संगीत ट्रैक पर काम कर रहा हूं और इसके लिए कुछ राजस्थानी फ्लेवर की जरूरत है, एेसे में इस परफॉर्मेंस ने मेरे दिल को छू लिया और उस गाने का आइडिया आ गया। इस देश में असाधारण कौशल की कमी नहीं है और हम प्रतियोगियों के गायन कॅरियर को दिशा देने का काम कर रहे हैं।

सात सुर की तरह 

आसिफ ने बताया कि 2014 में हमने यह बैंड शुरू किया था और धीरे-धीरे हमने फोक और सूफी म्यूजिक को एक्सप्लोर करने का काम किया। मैं बतौर लीड सिंगर जुड़ा हूं और सितार पर आरिफ खान, तबले पर सैफ अली खान, ड्रम पर साजिद खान, खड़ताल पर आरिफ खान, गिटार पर ऋषभ रोजर और सेक्सोफोन पर तशरुफ अली जुड़े हुए हैं। शो में परफॉर्मेंस के बाद जजेज का एक कमेंट हमारे लिए बहुत खास था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बैंड के सात मैम्बर सात सुरों की तरह हो, हमेशा एक साथ रहना और इसी तरह आगे बढऩा। नीति ने हमारे साथ 'घूमर भी परफॉर्म किया। तीन मिनट की परफॉर्मेंस को बहुत सराहना मिली। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें