राजस्थान के जनजीवन की कहानी कहते फोटोग्राफ्स
रवीन्द्र मंच पर शुरू हुई छह दिवसीय फोटो एग्जीबिशन
जयपुर कहीं ऊंट की शाही सवारी, तो कहीं आमेर के इर्द गिर्द घूमती खुशहाल जिंदगी, कहीं रेत के धोरों पर जीवन की तलाश करने की जद्दोजहद। राजस्थान की आबोहवा, जनजीवन और संस्कृति के रंग में रंगे ये खूबसूरत फोटोग्राफ गुरुवार को रवीन्द्र मंच पर 'दीठ लेंस विद अ विजनÓ फोटो प्रदर्शनी के दौरान देखने को मिले। राजस्थान दिवस समारोह के तहत पर्यटन विभाग राजस्थान और राजस्थान ललित कला अकादमी के सहयोग से शुरू हुई छह दिवसीय प्रदर्शनी में जाने माने फोटोग्राफर्स की राजस्थान के रंग में रंगीं फोटोग्राफ्स को प्रदर्शित किया गया है। इसमें ५१ फोटोग्राफर ने ७१ फोटोग्राफ प्रदर्शित किए हैं। फोटोग्राफर्स में जयपुर के सुधीर कासलीवाल, हिमांशु व्यास, महेश स्वामी, ताबीना अंजुम, अनिल खुबानी, रामजी व्यास जोधपुर, राकेश शर्मा उदयपुर, दुर्गेश नंदनी उदयपुर समेत कई फोटोग्राफर्स का खूबसूरत क्रिएशन देखने को मिला। इस अवसर पर कैटलॉग का भी विमोचन किया गया।
शुभा मुद्गल की परफॉर्मेंस आज
शुक्रवार को विशेष बच्चों के लिए पर्यटक जागरुकता यात्रा अल्बर्ट हॉल से शुरू होगी। वहीं सेंट्रल पार्क में म्यूजिक इन द पार्क के तहत शुभा मुद्गल की शास्त्रीय गायन प्रस्तुति होगी। अगले दिन पं. हरिप्रसाद चौरसिया का बांसुरी वादन होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें