जयपुर रंग बतासे फेस्टिवल के तहत गुरुवार को रवीन्द्र मंच सभागार में नाटक 'अब सुबह होती है...Ó नाटक की प्रस्तुति हुई। नाटक की कहानी लेखक पंकज सुबीर ने लिखी है। प्रस्तुति के दौरान पंकज उपस्थित थे और समारोह में रंगकर्मियों ने उनका सम्मान किया। सुबीर की कहानी का नाट्य रूपांतरण वरिष्ठ लेखक नीरज गोस्वामी ने किया और निर्देशन तपन भट्ट ने किया। नाटक मंे वरिष्ठ कलाकार वासुदेव भट्ट, भगवंत कौर, विनोद भट्ट, संवाद भट्ट, विशाल भट्ट ने अहम भूमिका निभाई।
शुक्रवार, 29 मार्च 2019
समारोह में रंगकर्मियों ने किया लेखक पंकज सुबीर का सम्मान
जयपुर रंग बतासे फेस्टिवल के तहत गुरुवार को रवीन्द्र मंच सभागार में नाटक 'अब सुबह होती है...Ó नाटक की प्रस्तुति हुई। नाटक की कहानी लेखक पंकज सुबीर ने लिखी है। प्रस्तुति के दौरान पंकज उपस्थित थे और समारोह में रंगकर्मियों ने उनका सम्मान किया। सुबीर की कहानी का नाट्य रूपांतरण वरिष्ठ लेखक नीरज गोस्वामी ने किया और निर्देशन तपन भट्ट ने किया। नाटक मंे वरिष्ठ कलाकार वासुदेव भट्ट, भगवंत कौर, विनोद भट्ट, संवाद भट्ट, विशाल भट्ट ने अहम भूमिका निभाई।
युवा कलाकारों के अभिनय और निर्देशन से साकार हुआ मंच
अंश त्यागी और प्रशांत सोलंकी के निर्देशन में खेले गए नाटक
थिएटर फेस्टिवल 'रंग अभिनंदन के दूसरे दिन 'अदृश्य और 'अणिमा और लैला नाटक का मंचन
जयपुर ताम्हणकर थिएटर अकादमी जयपुर की ओर से आयोजित 'रंग अभिनंदन के दूसरे दिन युवा रंगकर्मियों ने मंच को यादगार बना दिया। गुरुवार को 'अदृश्य व 'अणिमा और लैला का मंचन किया गया। पहली प्रस्तुति युवा लेखक-निर्देशक अंश त्यागी के दल ने नाटक 'अदृश्य को प्रस्तुत किया। नाटक में दिखाया गया कि सत्य और झूठ को अनेक लोगों ने अपने-अपने तरीके से परिभाषित किया है , लेकिन सत्य क्या है? इसी सवाल को नाटक में बड़े रोचक अंदाज में दिखाया गया। दूसरी प्रस्तुति गौरी नायर द्वारा लिखित व प्रशांत सोलंकी द्वारा निर्देशित नाटक 'अणिमा और लैला की हुई। नाटक में दिखाया गया कि नारी को पूजनीय कहा गया है, लेकिन वास्तव में नारी को समाज में सम्मान प्राप्त है। पुरुष प्रधान समाज उसे उपभोग की वस्तु समझता है, उसे प्रताडि़त करता है और स्वयं का दुखद अंत स्वयं लिख लेता है। समारोह में हिमाचल प्रदेश के युवा रंगकर्मी रंजीत सिंह कंवर को रंगोपासक सम्मान दिया गया।शहर के होटल्स मनाएंगे 'अर्थ आर'
कहीं डिम लाइट तो कहीं होगा कैंडल लाइट डिनर
'एसी ऑफ, बसंत ऑन
आइटीसी राजपूताना के जनरल मैनेजर शेखर सावंत ने बताया कि 'अर्थ आर मनाने के लिए कॉफी शॉप की लाइट बंद कर दी जाएंगी। इस दिन हम लॉबी की लाइट्स डिम करते हैं और रंगोली बनाते हैं। आर्य निवास हॉस्पिटेलिटी के जीएम तरुण बंसल ने बताया कि अर्थ आर के लिए होटल्स में नोटिस लगाया जाएगा। पब्लिक एरिया लाइट्स को रिड्यूस कर दिया जाएगा। साथ ही 'एसी ऑफ, बसंत ऑन की टेगलाइन को प्रमोट करेंगे। इसके जरिए हम गेस्ट्स को रिक्वेस्ट करेंगे कि शाम के वक्त खिड़की खोलकर गार्डन में निकलें। होटल क्लैरियन बेला कासा के जनरल मैनेजर अनिल मलिक ने बताया कि उस एक घंटे में पूरा होटल ब्लैक आउट रहेगा। इसके लिए गेस्ट्स को लैटर जारी कर इंफॉर्म करेंगे। इसके तहत रूम्स की लाइट्स को कम कर दिया जाएगा। साथ ही रेस्टोरेंट में कैंडल लाइट डिनर ऑर्गेनाइज किया जाएगा। होटल क्राउन प्लाजा के जनरल मैनेजर विश्वप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि अर्थ आर मनाने के लिए इमरजेंसी लाइट्स को छोड़कर पूरा होटल ब्लैकआउट कर देंगे। हर साल इसमें योगदान दिया जाता है।कलाकार ताजा करेंगे पुरानी यादें
जयपुर राज कपूर, राज कुमार, राजेन्द्र कुमार, राजेश खन्ना जैसे कलाकारों के गीतों को शहर के कलाकार फिर से ताजा करेंगे। बालोदिया डायमंड ऑर्केस्ट्रा की आेर से 7 अप्रेल को महाराणा प्रताप सभागार में १०४वां बॉलीवुड गोल्डन एेरा स्टेज शो आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक मोहन कुमार बालोदिया ने बताया कि रश्मि बालोदिया, राजीव सक्सेना, नवनीत कोठारी, नागेश भटनागर, लोकेश पुराहित, बेला माथुर, नीना सक्सेना, नुपूर भटनागर, राजीव माथुर और बाल कलाकार आदित्य अग्रवाल और आरव अग्रवाल प्रस्तुतियां देंगे।
51 फोटोग्राफर के वर्क हुए डिस्प्ले
राजस्थान के जनजीवन की कहानी कहते फोटोग्राफ्स
रवीन्द्र मंच पर शुरू हुई छह दिवसीय फोटो एग्जीबिशन
शुभा मुद्गल की परफॉर्मेंस आज
शुक्रवार को विशेष बच्चों के लिए पर्यटक जागरुकता यात्रा अल्बर्ट हॉल से शुरू होगी। वहीं सेंट्रल पार्क में म्यूजिक इन द पार्क के तहत शुभा मुद्गल की शास्त्रीय गायन प्रस्तुति होगी। अगले दिन पं. हरिप्रसाद चौरसिया का बांसुरी वादन होगा।
फोक और सूफी म्यूजिक की खुशबू
महादेवन के साथ नीति मोहन और दलजीत दोसांझ ने की प्रशंसा
सिंगिंग रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार्स' में नजर आया
जयपुर का 'स्वराग बैंड'
जयपुर 'जब आवाज को मिलेगा जनता का प्यार, तो उठेगी हर दीवार। इस थीम को रिप्रजेंट करने वाले सिंगिंग रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार्स में भी जयपुर के बैंड के लिए जैसे ही दीवार उठी, वैसे ही यशराज फिल्म्स के लिए गाने का ऑफर मिल गया। शो के लाइव ऑडिशन में म्यूजिक डायरेक्टर शंकर महादेवन ने जयपुर के म्यूजिकल बैंड 'स्वराग की न केवल जमकर तारीफ की, बल्कि एक फिल्म के लिए गाना भी ऑफर कर दिया। शंकर ने एक दिन पहले ही यह गाना यशराज स्टूडियो में रिकॉर्ड भी कर लिया है। जयपुर आए बैंड के लीड सिंगर आसिफ खान ने बताया कि म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गजों के सामने परफॉर्म करना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। महादेवन ने न केवल हमारे साथ गाना गाया, बल्कि वहां मौजूद लोगों के बीच हमें एक फिल्म का गाना भी ऑफर कर दिया। शो में महादेवन को ब्रेक देवता के नाम से जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने हम से पहले अख्तर ब्रदर्स, हेमंत ब्रिगेडियर्स, दिलजोत कव्वाली गु्रप और अंकिता कुंडू को भी फिल्मों में गाने का अवसर दिया है।एलबम बनाने की ख्वाहिश
आसिफ ने बताया कि बचपन से ही हमारा ताल्लुक म्यूजिक से रहा है। हमने वालिद उस्ताद महमूद खान से संगीत की बारीकियां सीखी। इस बैंड में मेरे भाई आरिफ खान सितार पर साथ देते हैं। हम देशभर में ट्रेवल करते हैं और फोक और सूफी म्यूजिक की खुशबू को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे गु्रप का प्रयास है कि एक एलबम तैयार किया जाए, इस शो के बाद हम एलबम पर काम शुरू कर देंगे।राजस्थानी फ्लेवर की तलाश थी
शो के दौरान महादेवन ने कहा था कि 'मैं यशराज फिल्म्स के लिए एक संगीत ट्रैक पर काम कर रहा हूं और इसके लिए कुछ राजस्थानी फ्लेवर की जरूरत है, एेसे में इस परफॉर्मेंस ने मेरे दिल को छू लिया और उस गाने का आइडिया आ गया। इस देश में असाधारण कौशल की कमी नहीं है और हम प्रतियोगियों के गायन कॅरियर को दिशा देने का काम कर रहे हैं।सात सुर की तरह
आसिफ ने बताया कि 2014 में हमने यह बैंड शुरू किया था और धीरे-धीरे हमने फोक और सूफी म्यूजिक को एक्सप्लोर करने का काम किया। मैं बतौर लीड सिंगर जुड़ा हूं और सितार पर आरिफ खान, तबले पर सैफ अली खान, ड्रम पर साजिद खान, खड़ताल पर आरिफ खान, गिटार पर ऋषभ रोजर और सेक्सोफोन पर तशरुफ अली जुड़े हुए हैं। शो में परफॉर्मेंस के बाद जजेज का एक कमेंट हमारे लिए बहुत खास था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बैंड के सात मैम्बर सात सुरों की तरह हो, हमेशा एक साथ रहना और इसी तरह आगे बढऩा। नीति ने हमारे साथ 'घूमर भी परफॉर्म किया। तीन मिनट की परफॉर्मेंस को बहुत सराहना मिली।गुरुवार, 28 मार्च 2019
टैलेंट शो में नन्हों का हुनर
जयपुर। सिरसी रोड स्थित ऑरोबिंदो इंटरनेशनल स्कूल में सैंकड़ टैलेंट शो का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स के बीच फैंसी ड्रेस, सुलेख, डांस, सिंगिंग जैसी कई कॉम्पिटीशन हुए। हर इवेंट में स्टूडेंट के टैलेंट को जमकर तालियां मिली। इससे पूर्व शुरुआत स्कूल निदेशक डॉ. भारत पराशर और प्रिंसिपल करूणा नागपाल ने की। इन्होंने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कॉम्पिटीशन के दौरान बिना किसी चिट के पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद विजेताओं को प्रिंसिपल ने सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया।
इवेंटस्थान में होंगे म्यूजिकल इवेंट
देश-विदेश से जुटेंगे एक्सपट्र्स
जयपुर। फैडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स (एफओआरईएम) के एनुअल कन्वेंशन इवेंटस्थान में इस बार बीटूबी सेशन्स, म्यूजिकल इवेंट, अवॉड्र्स सेरेमनी सहित विभिन्न एक्टिविटीज होंगी। इवेंटस्थान का पांचवां सेशन 1 और 2 अप्रेल को आयोजित होने जा रहा है। कन्वेंशन का पहले दिन बीटूबी सेशन्स और प्री नेटवर्किंग मीट दिल्ली रोड स्थित होटल गुलमोहर में होंगे। वहीं कार्यक्रम के अंतिम दिन २ अप्रेल को सीतापुरा स्थित जेईसीसी में प्रदेश और देशभर सहित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इंवेट कंपनियों के रिप्रजेंटेटिव एवं बॉलीवुड सेलिब्रिटिज सहित कई फेमस पर्सनैलिटीज हिस्सा लेंगी।
एलिजाबेथ वाजक्वेज, लियोनार्डो कोरलिनी लेंगे हिस्सा : फोरम के अध्यक्ष हरप्रीत बग्गा ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन के दौरान कई टॉक शो का आयोजन भी किया जा रहा है, इसमें इवेंट इंडस्ट्री के समक्ष आ रही विभिन्न परेशानियों एवं विकास की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इनमें प्रमुख वक्ताओं में एलिजाबेथ वाजक्वेज, लियोनार्डो कोरलिनी, सुमन चेलानी, मोहम्मद मोरानी, प्रियंका मलिक, गौरव खन्ना, गीता सेमुअल, ऋतुराज खन्ना, हिमांशु शाह शामिल हैं, जो पार्टिसिपेंट्स से इंटरेक्शन करेंगे।
३३ कैटेगरीज में होंगे अवॉर्ड : फोरम के जनरल सेक्रेटरी मोहित माहेश्वरी ने बताया कि कन्वेंशन के लास्ट डे ३३ कैटेगरीज में अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। अंत में म्यूजिकल नाइट में हमिस्का अय्यर और तन्वी शाह की रंगारंग परफॉर्मेंस खास होगी।
मतदान के लिए निकाली जागरूकता रैली
गली-मोहल्लो में नारे लगाकर लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
जयपुर। हरमाड़ा क्षेत्र के जयपुर-सीकर हाईवे स्थित मनीष सीनियर सैकेंडरी स्कूल में लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। स्वीप कार्यकर्ता फतह कंवर और अनुराधा गुर्जर ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।
विद्यालय निर्देशक महावीर सिंह निठारवाल ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली में बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर 'सब काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो तथा 'जन-जन की यही पुकार-वोट डालना हम सबका अधिकारÓ के नारों के साथ गली-मोहल्लों में भ्रमण किया और मतदाताओं को जागरूक किया। इस मौके पर ऑर्डिनेटर मनीष निठारवाल, सुंदरलाल, कैलाश चंद, हेमराज, ताराचंद, भवानी सिंह, डिंपल शर्मा, मीरा देवी, कौशल्या देवी आदि उपस्थित रहे।
तिलक लगाकर किया स्वागत
हरमाड़ा स्थित मनीष सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में न्यूकमर्स स्टूडेंट्स का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय निदेशक महावीर सिंह निठारवाल ने बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि समाज में हमेशा बेटा-बेटी में भेदभाव किया जाता है। बेटी पर सभी रोक-टोक, पाबंदी लगाई जाती है, जबकि बेटे पर कोई रोक-टोक नहीं होती। बेटे को संस्कारविहीन करने में माता-पिता क ी अहम भूमिका होती है। इस दौरान समाजसेवी सुनील जैन ने कहा कि स्कूल का यह कदम सराहनीय है।
दर्शकों ने देखा 'बिस्कुट का जादू'
जयपुर। रंगशीर्ष आर्ट एंड कल्चर रिसर्च सोसायटी की ओर से विश्व रंगमंच दिवस पर फागी के आस-पास सरकारी स्कूलों में नुक्कड़ नाटक 'बिस्कुट का जादू' का मंचन हुआ। नाटक में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। लेखक दिनेश प्रधान ने बताया कि ग्रामीण बच्चों में अक्सर आयरन की कमी पाई जाती है, जिसका बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर बुरा असर पड़ता है। आयरन की कमी कैसे दूर हो, कौन से फल-सब्जी खाने से यह कमी दूर होगी, इस संबंध में नाटक में जानकारी दी गई। निर्देशक दिलीप भट्ट ने बताया कि नाटक में शंकर पारीक, सचिन भट्ट, ऋषभ शर्मा, कनिष्क प्रधान और पुनीत शर्मा आदि ने अभिनय किया।
शहरीकरण और भविष्य की संभावनाओं पर हुई चर्चा
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी के समाजशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित नगरीय रूपांतरण मुद्दे और चुनौतियों विषय पर आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की शुरूआत नगरीकरण के मुद्दे और शासन विषय पर आयोजित तकनीकी सत्र से हुई। इस सत्र की अध्यक्षता प्रो. राजीव गुप्ता व सह अध्यक्षता प्रो. मधु नागला ने की। सत्र में मुख्य वक्ता स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक रंजन ने शहर में संपोषणीय शहरी विकास की योजना बताते हुए नागरिकों के कर्तव्यों को बताया। साथ ही स्मार्ट सिटी के आयाम जैसे स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट कचरा निस्तारण, स्मार्ट कॉलोनी के बारे में जानकारी दी। इस सत्र में कई शोधार्थियों ने स्मार्ट सिटी में सुरक्षा प्रबंधन, संपोषणीय विकास, शहरों में अनाधिकृत कॉलोनियां, पर्यावरण पर शहरीकरण का प्रभाव आदि विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए। कॉन्फ्रेंस का अगला सत्र 'शहरीकरण और भविष्य की संभावनाएंÓ विषय पर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रो. प्रियंका शर्मा ने की।
सेमिनार में बैंक ऑडिट की दी जानकारी
जयपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के जयुपर चैप्टर की ओर से बुधवार को सीए मेंबर्स के लिए बैंक ऑडिट सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में दिल्ली से आए सीए अकेश व्यास ने बैंक ऑडिट को लेकर सीए मेंबर्स को जानकारी दी। उन्होंने सीए मेंबर्स को मेमोरेंडम ऑफ चैंजेज (एमओसी) और रिपोर्ट तैयार करने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरबीआई के नियमों के अनुसार प्रत्येक बैंक व उनकी शाखाओं की ऑडिट होना जरूरी है, जो केवल चार्टर्ड अकाउंटेंट के द्वारा ही की जा सकती है। देशभर में इसकी शुरूआत 1 अप्रेल से होगी।
वहीं बड़ौदा से आए सीए नयन कोठारी ने ऑडिट के दौरान कस्टमर खातों में गड़बड़ी पहचानने के बारे में सीए मेंबर्स को गाइड किया। जयपुर संस्थान के चेयरमैन सीए लोकेश कासट ने बताया कि सेमिनार में करीब 1000 सीए मेंबर्स ने भाग लिया। इस दौरान आरबीआई की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों की भी जानकारी सीए मेंबर्स को दी गई। जयपुर शाखा के सचिव सीए कुलदीप गुप्ता ने बताया कि शहर में पहली बार सीए मेंबर्स को बैंकिंग साफ्टवेयर फिनेकल के उपयोग को लेकर एक स्पेशल सेशन भी रखा गया। इसमें स्वप्निल अग्रवाल और सीए पुनीत मूंदड़ा ने जानकारी साझा की।
किताबों को अपना मित्र बनाएं
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ लॉन्ग लर्निंग में कॉफी विद प्रोफेसर कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएलएल के निदेशक डॉ. जयंत सिंह ने प्रो. रमेश अरोड़ा का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की संयोजिका लोक प्रशासन विभाग की असिस्टेंट प्रो. डेजी शर्मा ने प्रो. रमेश अरोड़ा से उनके जीवन, बचपन, प्रोफेशन के बारे में कई सवाल किए। प्रो. अरोड़ा ने बताया कि जब वे पहली बार अंग्रेजी में डिबेट कर रहे थे, तब उन्हें अपने अनुभव से पता चला कि आत्मविश्वास के लिए खुद पर आश्रित रहना चाहिए। हमें अपना दीपक स्वयं बनना चाहिए।
सोने से पहले पढ़ें अच्छी किताब : प्रो. अरोड़ा ने छात्राओं को एक लाइन में जीवन का सार बताते हुए कहा कि जिंदगी में एक बैकअप प्लान जरूर होना चाहिए। किताबों को अपना मित्र बनाएं और प्रयास करें कि रोज रात को सोने से पहले एक अच्छी किताब जरूर पढ़े। फिजिकली, मैंटली, इमोशनली, फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग रहना ही जीवन का सार है।
पुलिस कप के विनर्स सम्मानित
जयपुर। संस्कृति युवा संस्था और वल्र्ड ट्रेड पार्क के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए दसवें संस्करण के पुलिस कप के विजेताओं को बुधवार को शास्त्री नगर स्थित राजस्थान पुलिस एकेडमी में सम्मानित किया गया। आरपीए डायरेक्टर हेमंत प्रियदर्शी ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए ट्रॉफी और पुरस्कार राशि भेंट की।
इन विजेताओं को मिला पुरस्कार : पुलिस कप के विजेताओं में 21 किलोमीटर मैराथन में पुरुष कैटेगरी में मुकेश मीना प्रथम, हरकेश द्वितीय, सुरेन्द्र कुमार तृतीय रहे और महिलाओं में लक्ष्मी प्रथम, मंजू द्वितीय, ममता तृतीय रही। वहीं १० किमी में पुरुष कैटेगरी में कैलाश चंद मीना प्रथम, दीनदयाल द्वितीय, सोनाराम तृतीय और महिला कैटेगरी में प्रथम नर्बदा, द्वितीय मनु, तृतीय मंजू रही।
हायर एजुकेशन प्रोग्राम पर की चर्चा
जयपुर। मानसरोवर स्थित आईआईएस यूनिवर्सिटी में बुधवार को ट्यूनिंग इंडिया की थर्ड जनरल मीटिंग का समापन हुआ। इसमें 15 भारतीय एवं पांच यूरोपियन यूनिवर्सिटीज से करीब 40 एजुकेशनिस्ट ने हिस्सा लिया। वहीं आईआईएस विवि की रजिस्ट्रार डॉ. राखी गुप्ता, असिस्टेंट रजिस्ट्रार प्रो. संजय केडिय़ा उपस्थित थे। तीन दिवसीय मीटिंग का उद्देश्य चिकित्सा, कानून, टीचर एजुकेशन एवं आईसीटी से जुड़े हायर एजुकेशन के प्रोग्राम के सिलेबस में उत्कृष्टता, विस्तार एवं निष्पक्षता लाना था। इस दौरान पार्टिसिपेंट्स ने दस चरणों को पूरा करते हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों के लर्निंग आउटकम, शिक्षणशास्त्र, मूल्यांकन के तरीके आदि से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।
157 डोनर्स ने किया रक्तदान
जयपुर। जगतपुरा स्थित स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के एक दिवसीय कैम्प के दौरान कॉलेज के यूथ रेडक्रॉस क्लब की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज के करीब 157 स्टूडेंट्स ने रक्तदान किया। शिविर दुर्लभजी अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से संचालित किया गया। शिविर का उद्घाटन संस्था के एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. एसएल सुराना व प्रिंसिपल डॉ. रमेश कुमार पचार ने किया। एनएसएस कैम्प के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि कॉलेज में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में कॉलेज के स्टूडेंट्स व स्टाफ के सदस्य स्वामी केशवानंद के मानव सेवा के स्वप्न को साकार करने के लिए बड़ी तादाद में हिस्सा लेते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने गुंजन, रितुराज, विनीत को दिया मोमेंटो
जयपुर। शहर की इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े रितुराज खन्ना, गुंजन सिंघल और विनीत जैन को सर्वश्रेष्ठ इवेंट प्लानर अवॉर्ड से नवाजा गया। गोवा में आयोजित 'रैविशिंग अवॉड्र्स 2019 में देशभर के इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। देश विदेश में काम कर चुके इवेंट प्लानर रितुराज खन्ना को 'मोस्ट रिस्पेक्टेड इवेंट पर्सन इन वेडिंग इंडस्ट्री, गुंजन सिंघल को 'ट्रस्टेड वेडिंग प्लानर ऑफ राजस्थान और विनीत जैन को 'आउटस्टैंडिंग वेडिंग प्लानिंग और एग्जीक्युशन के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु द्वारा दिया गया।
गौरतलब है कि स्वेता नन्दा की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहले दिन बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा खान और दूसरे दिन बिपाशा बसु ने शिरकत की। गुंजन सिंघल ने बताया कि आज राजस्थान डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बन चुका है। पिछले कुछ महीनों में राजस्थान से देश की सबसे चर्चित शादियों का नाम जुड़ा रहा है।
राजस्थान विश्वविद्यालय में संगीत सेमिनार
पंचतंत्री वीणा के स्वर गूंजे
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी के संगीत-विभाग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगीत सेमिनार के दूसरे दिन कला-मर्मज्ञ प्रो. भवानी शंकर शर्मा ने ललित कलाओं की समसामयिक सृजनात्मकता एवं इसके वैश्विक प्रभाव को विस्तार से बताया। सेमिनार की शुरूआत में विख्यात पंचतंत्री वीणा वादक पं. टी. रविशंकर भट्ट तैलंग का वादन हुआ। पं. रविशंकर ने राग नट भैरव को मनोयोग से प्रस्तुत करते हुए इसमें गायकी व तंत्रकारी अंग का अद्भुत सामंजस्य प्रस्तुत किया। तैलंग ने अपने वादन में धु्रवपद अंग की मींड व गमक एवं तंत्रकारी अंग का जोड़-झाला, आलाप एवं तिहाइयों को तैयारी के साथ प्रस्तुत किया। पं. टी. रविशंकर भट्ट तैलंग ने वादन के साथ गायन में भी अपने पाण्डित्य को प्रस्तुत किया। तबला-संगत में जयपुर के तबला वादक पं. महेंद्र शंकर डांगी ने रोचक एवं सधी हुई संगत से प्रस्तुति में नए रंग भरे। सेमिनार के दोनों दिनों में देश-विदेश से आए करीब 150 से अधिक संगीत-व्याख्याताओं व शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)

